पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में 50 दिवसीय चेकिंग अभियान, ग्वालियर शहर में हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए कल से पुलिस चलाएगी विशेष चेकिंग अभियान | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में 50 दिवसीय चेकिंग अभियान, ग्वालियर शहर में हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए कल से पुलिस चलाएगी विशेष चेकिंग अभियान | New India Times

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को दोपहिया वाहन चालक और पिलीयन राइडर द्वारा हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालक एवं सवारी के लिए सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता हेतु 50 दिवसीय चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है। उक्त संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल (भा.पु.से) के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना(भा.पु.से) के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22.11.2023 से यातायात पुलिस द्वारा डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्वालियर शहर में हेलमेट तथा सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता हेतु प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

ग्वालियर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सभी वाहन चालक दो पहिया वाहन चलाते समय एवं दुपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले पिलीयन राइडर भी आवश्यक रूप से हेलमेट पहने एवं इसी प्रकार चार पहिया वाहन चालक और उसमें सवार अन्य व्यक्ति सीट बेल्ट अवश्य धारण करें, जिसे आप सुरक्षित रहेंगे। अधिकांश देखने में आता है कि जो सड़क दुर्घटना घटित होती हैं उनमें गंभीर घायल एवं मृत्यु समय अधिकांश मृत्यु सर की चोट के कारण होती हैं यदि हम दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे तो हम काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे। उसके साथ ही ग्वालियर पुलिस की आमजन से अपील है कि वह खुद हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता एवं उपयोगिता के प्रचार प्रसार एवं पालन करने में बढ़-चढ़कर ग्वालियर पुलिस को सहयोग प्रदान करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article