हरमैन शरीफैन की ज़ियारत से आने पर मंगल की रात अज़ीमुश शान नआतिया महफिल का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हरमैन शरीफैन की ज़ियारत से आने पर मंगल की रात अज़ीमुश शान नआतिया महफिल का आयोजन | New India Times

बुरहानपुर के अग्रणी सुन्नी धार्मिक विद्वान एवं मस्जिद शनवारा गेट बुरहानपुर के पेश इमाम हजरत सय्यद मौलाना कलीम अशरफ अशरफी ने बताया कि आमदे ज़ाएरीन हरमैन शरीफैन व उमरा के मौक़े पर एक अज़ीमुश शान नआतिया महफिल का आयोजन मोमिनपुरा, 12 मज़ार के पास हजरत मौलाना कलीम अशरफ अशरफी और बिरादरान व बिरादर ज़ादगान व जुमला अज़ीज़ ओ अक़ारिब की जानिब से पीरज़ादा सैयद मुस्तफ़ा अली सागर की सदारत में और कॉरपोरेटर ज़हीर अब्बास मोमिन और हाजी मोहम्मद रियाज़ पान वाले के मेहमाने खुसुसी में नआतिया महफ़िल का इनएक़ाद किया गया है, जिसमें दारूस सुरूर बुरहानपुर के मखसूस व मुंताखिब नआत खां हज़रात विशेष कर हज़रत मौलाना क़ारी अब्दुल रशीद चिश्ती साहब अपने मखसूस अंदाज़ में नआते पाक पेश फरमाएंगे। आयोजकों ने सर्वसाधारण जनता और विशेष कर आशिकाने रसूल SAW से इस प्रोग्राम में शिरकत करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article