मक्का मदीना की पवित्र उमरा यात्रा संपन्न करके बुरहानपुर के 35 यात्री कल लौटेंगे बुरहानपुर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मक्का मदीना की पवित्र उमरा यात्रा संपन्न करके बुरहानपुर के 35 यात्री कल लौटेंगे बुरहानपुर | New India Times

मक्का एवं मदीना की पवित्र उमरा यात्रा संपन्न करके बुरहानपुर के 35 यात्री 21 नवंबर 2023 मंगलवार को सुबह बुरहानपुर पहुंचेंगे। बुरहानपुर के सुन्नी धार्मिक विद्वान एवं मस्जिद शनवारा गेट के पेश इमाम हज़रत मौलाना कलीम अशरफ अशरफी ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ हबीबी अपनी बिटिया के साथ, मोहम्मद इस्माइल लाला भैया, मोहम्मद खालिद रज़ा और हजरत मौलाना कलीम अशरफ साहब की दो बेटियां सहित बुरहानपुर ज़िले के और आसपास के ग्राम असीरगढ़, शाहपुर इच्छापुर के लगभग 35 यात्री अल आरिफ टूर से पवित्र उमरा यात्रा पर मक्का और मदीना गए थे, जो अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न करके 20 नवंबर 2023 के सुबह मुंबई पधार चुके हैं और 21 नवंबर 23 मंगल को इंशाल्लाह बुरहानपुर पहुंचेंगे। बे नज़ीर फाउंडेशन मोमिनपुरा बुरहानपुर ने पवित्र उमरा यात्रा से वापस आ रहे यात्रियों के स्वागत की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article