कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित | New India Times

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, विश्व में आयरन लेडी के नाम से मशहूर श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टाक ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा: ”भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श, इंदिरा गांधी जी की जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने में व हमारे देश को सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने में इंदिरा जी की अहम भूमिका रही।”कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा पूर्व पीएम इंदिरा जी ने भारत के लिए कुशल नेतृत्व, सच्ची निष्ठा और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का लगातार परिचय दिया और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। एडवोकेट निखिल खंडेलवाल और राकेश खत्री ने भी इंदिरा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के संजय चौकसे, अशोक पाटिल, मीनाक्षी महाजन, रियाज़ उल हक़ अंसारी ,आशीष भगत, महेंद्र चौकसे, एहफ़ाज़ मीर,कैलाश सोनी, पप्पू पाटिल विमल जैन,सिद्धांत व्यास, अरुण जोशी महाराज,असलम खान, अकरम पठान, शेख रईस, संतोष ससाने ने भी इंदिरा जी को श्रद्धांजलि दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article