भिंड ज़िले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में फिर से होगा मतदान, चुनाव आयोग ने दिया निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भिंड ज़िले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में फिर से होगा मतदान, चुनाव आयोग ने दिया निर्देश | New India Times

भारत निर्वाचन आयोग ने भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71- किशुपुरा नंबर-3 में 21 नवम्बर (मंगलवार) को पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि बूथ कैप्चरिंग एवं गड़बड़ी को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी।

जिस के चलते भारत निर्वाचन आयोग ने फिर से मतदान कराने का फैसला लिया है। आप को बता दें कि पुनर्मतदान 21 नवम्बर (मंगलवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

21 नवम्बर को मॉकपोल सुबह 5:30 बजे प्रारंभ होगा। इसके लिए मतदान दल सामग्री सहित 20 नवम्बर को रवाना होंगे। पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में लगायी जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भिंड को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत् प्रशिक्षण भी देने के निर्देश दिए हैं।

पुनर्मतदान की सूचना समस्त अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों को अनिवार्य रूप से देने एवं मतदान केंद्र के क्षेत्र में डोंडी (मुनादी) पिटवाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भिंड और रिटर्निंग आफिसर 09- अटेर विधानसभा क्षेत्र को दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article