रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मेघनगर विधायक कार्यालय पर मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म जयंती पर स्मरण कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा की भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती है भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने में इंदिरा जी की अहम भूमिका रही और आगे कहा की पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत के लिए कुशल नेतृत्व, सच्ची निष्ठा और अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति का लगातार परिचय दिया और देश के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दि।

इस मौके पर विधायक वीरसिंह भुरिया, पार्षद शायदा भाबोर, फतेहसिंह नायक, नवलसिंह नायक, उदयसिंह हाड़ा, विधनसभा यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरुण ओहारी, ब्लाक अध्यक्ष रोशन बारिया, विधनसभा प्रभारी अल्पसंखयक कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री सोहैल शैरानी, युवा कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष राजा मानसिंह, नगर अध्यक्ष अन्नसिंह वसुनिया, पार्षद गंगा वसूनिया, राहुल वसुनिया, महेश पारगी, राधेश्याम सोलंकी, जोगी वसुनिया, सजीता कटारा आदि कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती पर याद कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
