मतदाताओं में देखा गया काफी उत्साह, बुजुर्ग एवं महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मतदाताओं में देखा गया काफी उत्साह, बुजुर्ग एवं महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे | New India Times

झाबुआ विधानसभा निर्वाचन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के सुगम मतदान हेतु घर से घर तक सुविधा प्रदान करने के लिये जिले के दिव्यांगजनों को मतदान हेतु आवश्यक मदद जैसे वाहन सुविधा, सहायक, आवश्यक सामग्री आदि की सहायता उपलब्ध करवाई गई।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के मतदान केन्द्रों में सुगम, समावेशी व पारदर्शी मतदान की व्यवस्था से संतुष्ट एवं उत्साहित दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत अलसिया खेड़ी की दिव्यांग मतदाता शरमा बाई ने अपने परिजनों के साथ पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया। इसी प्रकार जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

दिव्यांगो ने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी उंगली पर लगाई गई अमिट स्याही को दिखाते हुए अन्य लोगों को भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में दिये गये मताधिकार का प्रयोग करने का आवहृन किया एवं इस बात का बखूबी परिचय दिया कि राजनीतिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बहुमूल्य वोट की कीमत क्या है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article