248 करोड़ की लागत से बने एसटीपी प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

248 करोड़ की लागत से बने एसटीपी प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने मघईटोला स्थित 248 करोड़ की लागत से बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीएलसी रूम, ऑपरेटर रूम, पम्पिंग स्टेशन आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एसटीपी का भ्रमण कर अधिशासी अभियंता सुनील कुमार यादव से प्लांट के संचालन तथा कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी ली।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि 1.5 हेक्टेयर भूमि पर बने एसटीपी प्लांट का लगभग 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीपी को पूर्ण करने की निर्धारित तिथि दिसम्बर, 2023 है। विभिन्न कार्यक्रमों व त्योहारों के कारण एसटीपी के कार्य में विलम्ब हुआ है, परन्तु निर्धारित तिथि तक शेष कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। सुनील ने बताया कि एसटीपी प्लांट चालु हो चुका है। 5 एमएलडी पानी एसटीपी तक पहुंच रहा है जिसका शोधन भी हो रहा है।

उन्होंने बताया कि प्लांट को ऑटोमेशन तकानीकि के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए उन्होने कहा कि शेष कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर व कर्मचारी बोर्ड बनाने के भी निर्देश दिए। सीवेज कनेक्शन की सूची नगर निगम को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। इस दौरान सहायक अभियंता विनायक कुमार, जू0इं0 शहबाज आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article