एमआईएम पार्टी का विशाल रोड शो आज 15 नवंबर 2023 को | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमआईएम पार्टी का विशाल रोड शो आज 15 नवंबर 2023 को | New India Times

आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन पार्टी (एआई एमआईएम) की ओर से बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 के प्रत्याशी नफीस मंशा खान के समर्थन में एक विशाल रोड शो का आयोजन आज 15 नवंबर 2023 बुधवार को सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक किया गया है। इस रोड शो में पार्टी उम्मीदवार नफीस मंशा खान की मौजूदगी में महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी उपाध्यक्ष सय्यद मोईन साहब, मुंबई के भायखला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट वारिस पठान इस रोड शो में सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के एम आई एम प्रत्याशी नफीस मंशा खान के समर्थन में सय्यद मोईन साहब और एडवोकेट वारिस पठान खान साहब की चुनावी सभाएं हो चुकी है। आज का रोड शो दरगाह हज़रत शाह भिकारी RA के आस्ताने से प्रारंभ होकर आज़ाद नगर चौराहा, सिंधी पुरा गेट, लोहार मंडी गेट, चंद्रकला चौराहा, रोशन चौक, शौकत मैदान, आईडीबीआई बैंक, जय स्तंभ चौराहे पर समाप्त होगा। अब तक एमआईएम पार्टी की कई चुनावी सभाएं हो चुकी है जो बड़ी सफल रही है। बुरहानपुर की मंशा नफीस मंशा के नारों के साथ इनका प्रचार चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article