नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से बुरहानपुर ने ठाना है, मतदान करने जाना है, द्वारा ग्रामीण मतदाताओं को किया जागरूक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से बुरहानपुर ने ठाना है, मतदान करने जाना है, द्वारा ग्रामीण मतदाताओं को किया जागरूक | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम डाबियाखेड़ा, हैदरपुर में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत नुक्कड़ नाटक, गीतों के माध्यम से नेपानगर जागृति कला केन्द्र के कलाकरों द्वारा मतदान करने का संदेश दिया गया।
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले में 17 नवम्बर, 2023 को मतदान होना है। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मत के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ युद्ध-स्तर पर की जा रही है।

By nit

Exit mobile version