पश्चिम बंगाल से चुनाव ड्यूटी के लिए आए सीआरपीएफ जवानों के साथ फ्लैग मार्च के बाद भोपाल पुलिस ने मनाई दिवाली | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पश्चिम बंगाल से चुनाव ड्यूटी के लिए आए सीआरपीएफ जवानों के साथ फ्लैग मार्च के बाद भोपाल पुलिस ने मनाई दिवाली | New India Times

पश्चिम बंगाल से चुनाव ड्यूटी के लिए आए सीआरपीएफ जवानों के साथ फ्लैग मार्च के बाद डीसीपी सेंट्रल जोन श्री रियाज इकबाल, थाना अध्यक्ष टीला जमालपुरा एवं भोपाल पुलिस के स्टाफ ने दिवाली मनाई।

दीवाली एवं चुनाव के मद्देनजर ड्यूटी में लगे भोपाल पुलिस के जवान अपने घर से दूर तथा सीआरपीएफ के जवान अपने घर बंगाल से दूर रहकर आमजन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात हैं, जिनकी उत्साह के लिए टीला छेत्र के लोगों ने आधे घंटे तक ढोल, नगाड़ों के साथ डांस किया एवं आतिशबाजी की। साथ ही साथ सभी जवानों को मिठाइयों के पैकेट भेंट किए गए।

आज रात्री सीआरपीएफ 66बीएन पश्चिम बंगाल के 90 जवान के साथ ही कमांडर श्री प्रेम राम वैष्णव एवं साथ स्थानीय पुलिस के साथ टीला थाना के संवेदनशील इलाकों में 7 किमी के फ्लैग मार्च के बाद दिवाली मिलन के लिए टीला पुलिस स्टेशन पहुंचे। शुभकामनाओं के साथ राष्ट्र सेवा का संकल्प और भारत माता के नारे लगाये गये, जिससे ड्यूटी के बीच सभी जवान उत्साहित हो गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article