बीच सड़कों पर नालियों का गंदा पानी भरने की वजह से कॉलोनी वासी हो रहे हैं <br>परेशान | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

बीच सड़कों पर नालियों का गंदा पानी भरने की वजह से कॉलोनी वासी हो रहे हैं <br>परेशान | New India Times

बजरंगगढ़ बायपास के पास स्थित साईं टाउनशिप कॉलोनी में विगत कुछ दिन से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से कॉलोनी वासियों और आने जाने वाले लोगों को विगत कुछ दिनों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साईं टाउनशिप कॉलोनी का यह दूसरा पार्ट है, जिसमें यह समस्या बनी हुई है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि इस वार्ड में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई की जाए जिससे कॉलोनी वासी परेशान ना हों और आने-जाने वाले लोग भी परेशान ना हों। सड़कों पर जो गंदा पानी भरा हुआ है और इस कॉलोनी में एक खाली प्लाट भी है जिसमें गंदगी भरी हुई है, उसको भी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई की जाए जिससे की कॉलोनी वासी बीमार ना हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article