बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक | New India Times

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले में व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही है। इसी श्रृंखला में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों से जानकारी ली एवं निर्देश दिये कि, निर्धारित समयावधि एवं आदेशानुसार अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि, यह सुनिश्चित कर लें कि, अपने-अपने मतदान दलों को सामग्री की प्राप्ति, मतदान केन्द्रों पर दलों की रवानगी सहित अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रख लिया जाये।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मित्तल ने कहा कि, सामग्री वितरण करते समय चेक लिस्ट अनुसार जांच कर ली जाये, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि ना हो पाये। उन्होंने अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख, रिटर्निंग ऑफिसर नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव सहित समस्त सेक्टर अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article