डीन ने आउट सोर्स कम्पनी को तुरन्त वेतन भुगतान के दिए निर्देश, खत्म हुई आउट सोर्स कर्मचारियों की हड़ताल | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

डीन ने आउट सोर्स कम्पनी को तुरन्त वेतन भुगतान के दिए निर्देश, खत्म हुई आउट सोर्स कर्मचारियों की हड़ताल | New India Times

मेडिकल कॉलेज दतिया के आउट सोर्स कर्मचारी अपनी वेतन एवम बोनस की मांग को लेकर कल से हड़ताल पर थे। मेडिकल डीन डा. दिनेश उदैनियाँ के द्वारा अकाउंट ऑफिसर को स्वशासी मद से एवं कम्पनी के अधिकारी को बुलाकर तुरन्त वेतन भुगतान का निर्देश दिया, साथ ही तय समय सीमा में बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। डीन ने आउट सोर्स कर्मचारियों के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की, महिला कर्मचारियों से पूजन कराया एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं उल्लास के त्यौहार दीपावली की शुभकामनाएं दी। डीन ने कहा कि सभी कर्मचारी मेडिकल कॉलेज परिवार का हिस्सा हैं एवं सभी का वेतन कम्पनी तय समय पर देगी ताकि सभी खुशियों से त्यौहार मना सकें, उसके पश्चात् सभी कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेते हुए, काम पर लौटने की सहमति दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version