मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर विधानसभा के चुनाव में जनसम्पर्क दौरे के साथ नुक्कड सभाओं ने भी ज़ोर पकड़ लिया है। कांग्रेस की तीसरी नुक्कड सभा नया मोहल्ला में आयोजित हुई, जिस में भारी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग उपस्थित थे। सभा को बुरहानपुर के प्रखर वक्ता, भाजपा नेता मोईन अख़्तर अंसारी(लालटोपी) नईम अक्क्तर, एडवोकेट इदरीस खान, एडवोकेट फरीद शाह, लालु सेठ, एडवोकेट निखिल खन्डेलवाल, दुर्गेश शर्मा, सतीश अग्रवाल, आशिष भगत, कैलाश यावतकर आदि नेताओं ने सम्बोधित किया और साम्प्रदायिक विचार धारा के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष मे भारी संख्या में मतदान करने का आव्हान किया। सभा में कांग्रेस पार्टी शहर अध्यक्ष रिन्कु टाक, सतीश अग्रवाल, केडी पटेल, मोहम्मद, इब्राहिम पापा सेठ, विश्वजितसिह ठाकुर, प्रदीप राजे, प्रवक्ता शेख रुस्तम, असलम भाइ, डा फैजल खान, शोहराब कुरेशी, डा एसएम तारिक, हाजी इकबाल साहाब, अरुण जोशी, एडवोकेट दिलीप तायडे, कलीम पहलवान कुरैशी, अनिल दलाल आदि कांग्रेस के नेता उपस्थित थे। सभा का संचालन शेख रुस्तम ने किया।
