मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जामिया इस्लामिया ईशाअतुल उलूम अक्कलकुआं के तत्वाधान में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑल एमपी और छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय धार्मिक प्रतियोगिता (मसाबिक़ा फराअ सालीस हिफ़्ज हदीस मअ तशरीह) 07 और 08 नवंबर 2023 को जामिया अबु तलहा सराए सिकंदरी रेलवे स्टेशन रियासत भोपाल में हज़रत मुफ्ती अब्दुल कलाम क़ासमी साहब की सदारत में संपन्न हुआ था।

जिसमें हज़रत मौलाना हुजैफा मोहम्मद वस्तानवी साहब ने विशेष रूप से इसमें शिरकत की थी। इस प्रतियोगिता में बुरहानपुर की प्राचीन धार्मिक शिक्षा संस्थान दारुल उलूम शेख अली मुत्तकी बुरहानपुर के छात्र हाफ़िज़ मोहम्मद ज़ैद मुत्तकी ने ऑल एमपी सीजी में सेकंड पोजीशन प्राप्त की। अब यह छात्र इंशाल्लाह दिसंबर 2023 में जामिया ईशाअतुल उलूम अककल कुआं महाराष्ट्र के आयोजित होने वाली ऑल इंडिया कांटेस्ट में शिरकत करेंगे। इस उपलब्धि पर मदरसे के मुख्य संचालक और मुफ्ती ए बुरहानपुर हज़रत मुफ्ती रहमतुल्ला क़ासमी साहब और दारुल उलूम शेख़ अली मुत्तकी के समस्त स्टाफ और पदाधिकारीगण ने इस बालक मोहम्मद ज़ैद मुत्तकी को दुआओं से नवाज़ा है।
