सरकारी अस्पताल से 2 दिन के शिशु की चोरी | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​​

महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले के खामगांव स्थित उपज़िला सरकारी अस्पताल के डिलेवरी वार्ड से दो दिन के शिशु की चोरी हो जाने से माँ-बाप का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, वहीँ अस्पताल की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शिशु चोरी की ये वातदात वार्ड में लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गया है।​सरकारी अस्पताल से 2 दिन के शिशु की चोरी | New India Timesबुलढाणा ज़िले के ग्राम वड़नेर भोलजी के अतीक खान अनवर खान की पत्नी सुमैय्या को प्रसूति के लिए खामगांव के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया जहां उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया। डिलेवरी वार्ड में लगे सीसीटीवी केमरे में नज़र आ रहा है कि एक महिला 26 व 27 सितंबर की दरमियानी रात में अपने साथ 5 वर्षीय बालिका को लेकर पहूंची और उसने 3 से 4 घण्टे तक रेकी करते हुए यह जाना कि किसे लड़का हुआ है और किसे लड़की। ​सरकारी अस्पताल से 2 दिन के शिशु की चोरी | New India Timesयह जानकारी आने के बाद रात में तकरीबन 3.45 बजे के के समय वार्ड में मौजूद महिलाओं की नींद का फायदा उठाते हुए इस बुरखाधारि महिला ने सुमैय्या के शिशु को एक बड़ी सी थैली में डाला और वार्ड से बाहर आ कर कार नंबर MH 49 B 6015 (इंडिगो) में सवार हो कर फरार हो गई। यह महिला अकेली नहीं थी बल्कि उसके साथ एक पुरुष भी था। कुछ देर बाद माँ जब नींद से जागी तो उसे अपना बेटा नज़र नहीं आने के बाद उसने आप-पास के लोगों को जगाया। वार्ड में हंगामा होने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो यह गंभीर बात सामने आई। अस्पताल प्रशासन ने नाईट ड्यूटी पर तैनात कर्मियो को मेमो तो दिया ही है साथ पुलिस थाने में अपहरण की शिकायत भी दर्ज कराई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version