एकलव्य आदर्श विद्यालय अगराल थांदला में कलेक्टर द्वारा दिए जा रहे निर्वाचन प्रशिक्षण का किया गया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/जिया उल हक कादरी, झाबुआ (मप्र), NIT:

एकलव्य आदर्श विद्यालय अगराल थांदला में कलेक्टर द्वारा दिए जा रहे निर्वाचन प्रशिक्षण का किया गया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय थांदला (अगराल) में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, मतदान अधिकारी क्रमांक दो तथा मतदान अधिकारी क्रमांक तीन को दिए जा रहे निर्वाचन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। सुश्री हुड्डा द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान अधिकारियों से, वास्तविक मतदान से पूर्व दिखावटी मतदान करना उसके पश्चात ईवीएम को सीआरसी किए जाने के संबंध में प्रश्न किए तथा विशेषकर मतदान अधिकारी दो एवं तीन से बीयू सीयू तथा वीवीपेट को आपस में जोड़ने एवं सीयू को सील करने की प्रक्रिया को अपने समक्ष में करवाया।

एकलव्य आदर्श विद्यालय अगराल थांदला में कलेक्टर द्वारा दिए जा रहे निर्वाचन प्रशिक्षण का किया गया निरीक्षण | New India Times

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्येक प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा प्रशिक्षण प्रदान कर रहे मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि सभी मतदान दलों को पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें, जिससे की प्रशिक्षण संबंधी किसी भी प्रकार का संदेह ना रहे, सभी मतदान दल, मास्टर ट्रेनर का मोबाइल नंबर भी अपने पास रखे ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे संपर्क किया जा सके साथ ही कहा कि मतदान दल में केवल पीठासीन अधिकारी अपना मोबाइल निर्वाचन संबंधी जानकारी के आदान-प्रदान के लिए उपयोग करें शेष दल के सदस्य मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मोबाइल का उपयोग मतदान केंद्र के अंदर ना करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version