एमआईएम जिला अध्यक्ष ने आपत्तिजनक पोस्ट मामले में थाने पर की शिकायत, युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से मांगी माफी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमआईएम जिला अध्यक्ष ने आपत्तिजनक पोस्ट मामले में थाने पर की शिकायत, युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से मांगी माफी | New India Times

कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र किसी भी सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर विवादित, आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने/नहीं फॉरवर्ड करने के लिए स्पष्ट रूप से दिशा निर्देश जारी कर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है, जिसका पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लेकिन इसके उपरांत भी कुछ लोग भावनात्मक रूप से या जानबूझकर या किसी के बहकावे में आकर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट फॉरवर्ड कर देते हैं जो उनके लिए मुसीबत और जानलेवा बन जाती है। सोशल मीडिया के माध्यम से एमआईएम पार्टी के बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नफीस मंशा खान के विरुद्ध ऐसी ही एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला प्रकाश में आया है, जिसको लेकर ए आई एम आई एम पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जहीरूद्दीन शेख ने उक्त आपत्तिजनक पोस्ट एवं धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। हालांकि इस शिकायत के सामने आने के बाद दीपक बावसकर नामक व्यक्ति ने अपनी आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर फेसबुक के माध्यम से एआईएमआईएम पार्टी के उम्मीदवार नफीस मंशा खान से माफी मांग ली है। जिसमें उक्त युवक ने कहा है कि नफीस अंकल मुझसे गलती हो गई है गलती से वह वीडियो डाल गया है मैं आपसे क्षमा चाहता हूं। अब गेम पुलिस के पाले में है कि वह क्या एक्शन लेती है ? लालबाग के एक पार्षद के विरुद्ध सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में उनके द्वारा की गई शिकायत के आलोक में लालबाग पुलिस ने आज कुछ लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version