मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इंदौर के बाल विनय उत्कृष्ट विद्यालय इंदौर में दिनांक 07/11/2023 को आयोजित संभाग स्तरीय बाल रंग प्रतिस्पर्धा में विभिन्न वर्गों में विद्यालय की शिक्षिका अंकित चौहान और भावना मेडम के नेतृत्व में भाग लेकर अपना परचम लहराया है। अब यह बालिकाएं राज्य स्तरीय बाल रंग में शिरकत करेंगी। इस बाल रंग प्रतिस्पर्धा में संस्कृत के भाषण में प्रथम स्थान निशा कमलेश प्रजापति निबंध मतदाता जागरूकता प्रथम स्थान इकरा परवीन निबंध मतदाता जागरूकता प्रथम स्थान इकरा परवीन पाठ्य पुस्तक आधारित कविता द्वितीय स्थान द्वितीय स्थान चेतना आमोद स्वरचित कार्य पाठ काजल प्रमोद तृतीय स्थान। संभाग स्तर प्रतियोगिता इंदौर में सावित्री बाई फूले शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला निबंध में प्रथम, संस्कृत भाषण मे प्रथम, लोक नृत्य मे तृतीय बुरहानपुर, गीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वरचित कविता तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल रंग प्रतिस्पर्धा में विजेता रही विद्यालय की बालिकाओं को प्राचार्य श्रीमती नीना गुप्ता सहित शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं बधाइयां प्रेषित की है।
