विकास के नाम पर बुरहानपुर की जनता से आशीर्वाद मांग रही हैं भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विकास के नाम पर बुरहानपुर की जनता से आशीर्वाद मांग रही हैं भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस | New India Times

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) जनता के बीच जाकर वर्ष 2008 से 2018 तक किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता से आशीर्वाद मांग रही हैं। श्रीमती चिटनिस पिछले पांच वर्षों में निर्दलीय प्रत्याशी की उदासीनता और निष्क्रियता के कारण बुरहानपुर की हो रही दुर्गती से पार पाने के लिए भाजपा को विजयी बनाकर विकास का विश्वास दिला रही हैं। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चिटनिस ने ग्राम बख्खारी तथा डॉ.आम्बेडकर वार्ड, चाचा फकीरचंद वार्ड, शाह बाजार एवं शास्त्री वार्ड में सघन जनसंपर्क किया।

शाहपुर में भाजपा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

बुरहानपुर विधानसभा के शाहपुर में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। श्रीमती चिटनिस ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव देश में मोदी जी की सरकार को 2024 में पुनः बनाने का सेमीफाइनल होने जा रहा है। एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी को दृष्टिगत रखते हुए डबल इंजन की सरकार बनाने में अपना-अपना सहयोग प्रदान करें। श्रीमती चिटनिस ने आगामी 17 नवंबर को होने जा रहे मतदान में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने की रूपरेखा पर चर्चा की।

चिटनिस दीदी का आज 8 नवंबर बुधवार का जनसंपर्क कार्यक्रम

श्रीमती अर्चना चिटनिस 8 नवंबर बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ प्रातः 9 बजे से रूईकर वार्ड के हैंडल बाबा मंदिर, लक्ष्मी माता नगर, गोपाल नगर, कमला नगर, अर्जुन नगर, उपकार नगर, लेबर कॉलोनी, प्रातः 11 बजे मिल एरिया, अपरान्ह 12 बजे गुलाबगंज, दोपहर 1 बजे गांधी कॉलोनी तथा शाम 4 बजे से ग्राम बंभाड़ा में में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगी और जीत के लिए आशीर्वाद मांगेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version