जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में की गई समीक्षा बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में की गई समीक्षा बैठक | New India Times

आगामी त्यौहरों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में बैठक की गई। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों द्वारा अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की एवं दीपावली पर्व पर लगाई जाने वाली आतिशबाजी की दुकानों का स्थान एवं उनके भण्डारण तथा दिवाली पर बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थो को लेकर निर्देश दिए ।

उन्होने कहा कि सभी आवश्यक प्रबन्ध समय से पूर्ण कर लिए जाए। दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आतिशबाजी का अवैध रूप से विक्रय अथवा भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए,

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि एल0आई0यू0, थाना प्रभारियों, बीट कांस्टेबल एवं अन्य स्टाफ के माध्यम से व्यापक निगरानी करायी जाये एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिलाधिकारी ने मोटरसाइकिल में हूटर लगाकर स्टंट करने वालों के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए, कि दीपावली के पर्व पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्टाफ की उपस्थिति एवं समुचित उपचार का प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थो की व्यापक स्तर पर जांच कराते हुए, सैम्पलिंग कराई जाए एवं अधोमानक पदार्थ विक्रय करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी तहसीलों में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा विद्युत की निर्बाध आपूर्ति किये जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि खराब स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाये।

नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता के व्यापक प्रबन्ध सुनिश्चित कराते हुए चूना छिड़काव, साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

छठ पूजा के दृष्टिगत भी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

उन्होंने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए, कि खन्नौत नदी की सीढ़ियां ठीक कराते हुए गहरे पानी में जाने से रोकने हुए डोरी लगाये जाने का प्रबन्ध सुनिश्चित करें। साथ ही छठ पूजा के दौरान गोताखोरों एवं नावों का भी प्रबन्ध रखा जाए। बड़े गांवों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।

उन्होंने बताया कि दीपावली के पर्व पर जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम संचालित रहेगा, जिसका नं0 05842-220017, 05842-220018, 05842-220019 है जिस पर किसी भी प्रकार की सूचना दी जा सकती है।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक आशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग द्वारा किए गए प्रबन्ध के विषय में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आतिशबाजी की दुकानों के लिए अस्थाई अनुमति से पूर्व सुरक्षा के दृष्टिगत चयनित स्थान पर भ्रमण कर लें।

आतिशबाजी निर्माण फैसेलिटी अवश्य चेक करें, साथ ही यह भी चेक करें कि निर्माण करने वाले स्किल्ड वर्कर है अथवा नहीं।

उन्होंने कहा कि भण्डारण आबादी क्षेत्र से बाहर हो यह सुनिश्चित किया जाए, कार्तिक पूर्णिमा तथा छठ पूजा पर नाव में सेफ्टी मेजर चेक करने के निर्देश भी पुलिस अधीक्षक ने दिये।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डॉ सुरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article