अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; 
गत दिवस झांसी जिला के गुरसराय नगर में रात्रि में हुई तेज बारिश से मोहल्ला परकोटा में एक गरीब परिवार का कच्चा मकान गिर गया। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन कच्चे मकान में लगभग पचास किलो गेहूं तथा ग्रहस्थी का सामान व कूलर पंखा टीवी आदि सामन मलबे में दव गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष सेन जो कि काफी गरीब है अपने कच्चे मकान में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने मकान रहता था। संतोष सेन ने बताया की मेरे पास केवल एक ही खपरैल का कच्चा माकन था जिसमें हम अपने बीबी बच्चों के साथ जीवन यापन करते थे। रविवार की सुबह अचानक मेरा खपरैल मकान गिरने से हम अपने परिवार सहित बे घर हो गये हैं।
संतोष सेन ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है व सरकारी आवास दिलाये जाने की भी मांग की है। लेकिन यहां हालत यह है कि सरकारी आवास पर अवैध रूप से कुछ दबंग किस्म के लोग पहले से ही काबिज हैं जो मकानों को किराए पर भी दे रखे हैं और महीने किराया वसूल करते हैं, ऐसी में गरीबों को आवास कैसे मिलेगा? शायद इस पर सरकार की आंखें बंद हैं।
