जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देर शाम नगर के व्यस्ततम बाजार में भ्रमण कर नागरिकों को दिलाया सुरक्षा का एहसास | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देर शाम नगर के व्यस्ततम बाजार में भ्रमण कर नागरिकों को दिलाया सुरक्षा का एहसास | New India Times

त्यौहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस ने देर शाम थाना कोतवाली अंतर्गत मिनर्वा, रानी महल एवं मानिक चौक आदि स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए शांति व्यवस्था/कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देर शाम नगर के व्यस्ततम बाजार में भ्रमण कर नागरिकों को दिलाया सुरक्षा का एहसास | New India Times

इन दिनों बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, ऐसे अपराधी सक्रिय हो जाते हैं और अपराध को अंजाम देते हैं। लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सहित पुलिस भी अलर्ट पर है।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर व थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के मानिक चौक, सर्राफा बाजार, आदि प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त की गयी। पैदल गश्त के दौरान दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।

जिलाधिकारी ने पैदल गश्त के दौरान व्यापारी प्रतिनिधियों व आमजन मानस से संवाद किया तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु अपील की। आम जन में सुरक्षा का भाव जागृत कर त्योहारों में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु, आमजन से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया गया। त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए व्यापारियों से दुकान के बाहर रोड़ पर सामान न रखने हेतु कहा गया जिससे भीड़ भाड़ की स्थिति उत्पन्न न होने पाये और यातायात सुचारू रूप से चल सके। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस, पुलिस अधीक्षक नगर श्री ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकार नगर एवं संबंधित थाने की फोर्स उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article