मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी के कट्टर समर्थक एवं विश्वासपात्र नज़ीर अंसारी, जो कि युथ कांग्रेस बुरहानपुर के विधानसभा अध्यक्ष भी थे, को पार्टी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण दायित्वों से मुक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया ने अपने हस्ताक्षर से जारी निष्कासन पत्र दिनांक 05.11.2023 की माध्यम से निष्कासित कर दिया है। बुरहानपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अल्पसंख्यक समुदाय को टिकट न दिए जाने के विरोध में कांग्रेस का एक खेमा उनके सियासी आक़ाओं के इशारे पर खुलकर बगावत पर आमादा है। कांग्रेस के ऐसे नेताओं ने मिलकर निष्ठावान कांग्रेस का गठन कर के कांग्रेस नेता नफीस मंशा खान को पूरी तरीके से स्पोर्ट करते हुए उन्हें एमआईएम पार्टी के उम्मीदवार के रुप में न केवल मैदान में उतारा है, बल्कि तनमयता के साथ उसका खुलकर प्रचार और प्रसार कर रहे हैं। उनके द्वारा आहुत मीटिंग में शिरकत कर रहे हैं और उन्हें जिताने की अपील भी आम जनता से कर रहे हैं। उपरोक्त आरोपों के चलते बुरहानपुर विधानसभा अध्यक्ष श्री नज़ीर अंसारी को समस्त पदों को दायित्व से मुक्त करते हुए निष्कासित किया गया है।
