मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के मेयर इलेक्शन में बहुत कम वोटों से पराजय का सामना फेस वाली कांग्रेस नेत्री शहनाज़ अंसारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल ने एक नई ज़िम्मेदारी देते हुए उन्हें जबलपुर पूर्व का प्रचार प्रसार प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री राजीव सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र क्रमांक 3257/23 दिनांक 05/11/2023 जारी करते हुए कांग्रेस नेत्री श्रीमती शहनाज़ अंसारी से अपेक्षा की गई है कि वह जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री मिल सके, इस हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इस नियुक्ति पर उन्हें और कांग्रेस नेता इस्माइल अंसारी को इष्ट मित्रों सहित शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
