रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने थांदला मेघनगर के बीच ग्राम सजेली में थांदला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी क्षेत्र के गांधी वीरसिंह भूरिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहां लोकतंत्र का मतलब होता है बदलाव प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मिट्टी का तेल मिलने लगेगा। शिवराज जी रोज झूठे वादे कर रहे हैं जनता सब समझ चुकी है। कांग्रेस का हाथ का पंजा है थांदला विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार क्षेत्र के गांधी आपके वीरसिंह भूरिया हैं हमारे नेता कमलनाथ जी ने जो वादे किए वह पूरे होंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने थांदला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लहर चल रही है मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। थांदला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सजेली में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने झाबुआ जिले की तीनों विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्राम संजेली 2 घंटे 20 मिनट की देरी से पहुंचे मांगी क्षमा
उनके साथ उनकी बेगम अमृता राय भी मौजूद थीं साथ ही जयस सरंक्षक डॉ. आनंद राय भी थे। डॉक्टर आनंद राय ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस प्रत्याशी वीरसीग भुरीया को जिताने का संकल्प सभा में मौजूद मतदाताओं को दिलाया। थांदला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह भूरिया के समर्थन में हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मतदाता कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
