मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना रामचंद्र मिशन के रौसर कोठी में स्थित यूनाइटेड स्प्रिट कंपनी (शराब कंपनी) के लगभग 244 परमानेंट कर्मचारियों को फैक्ट्री प्रबंधन तंत्र द्वारा बगैर किसी सूचना के निकाले जाने के विरोध में श्रमिकों ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरु कर दिया था सूचना मिलने पर आमरण अनशन स्थल फैक्ट्री पर पहुंचे। महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल आमरण अनशन पर पहुंचे और समाजवादी पार्टी की ओर से समर्थन दिया।
कई कर्मचारियों की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल से संपर्क कर इलाज के लिए चैकअप कराकर सीरियस कर्मचारियों को जिला अस्पताल एंबुलेंस से भिजवाने का कार्य किया (शराब कंपनी) के श्रमिकों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
इस मौके पर सपा के नगर उपाध्यक्ष अतुल मौर्य नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान राहुल भोजवाल गुड्डू राधे-राधे अर्जुन कश्यप भी मौजूद रहे और आमरण अनशन पर बैठे हुए श्रमिकों का भरपूर समर्थन किया।

