जूनियर शिक्षक संघ ब्लाक इकाई खीरो का चुनाव सम्पन्न, संजय सिंह बने अध्यक्ष | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

जूनियर शिक्षक संघ ब्लाक इकाई खीरो का चुनाव सम्पन्न, संजय सिंह बने अध्यक्ष | New India Times

जूनियर शिक्षक संघ ब्लाक इकाई खीरो का चुनाव रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय दुकनहा में सम्पन्न हुआ। जिसमें संजय कुमार सिंह 43 मत ने राकेश कुमार 15 मत को 28 मतों से हराकर पुनः अध्यक्ष चुने गए। शेष कार्यकारिणी के अन्य सात पदों लिए एकल नामांकन होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित अध्यक्ष व अन्य कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी देवदत्त यादव द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। उच्च प्राथमिक विद्यालय दुकनहा में रविवार को जूनियर शिक्षक संघ ब्लाक इकाई खीरो का चुनाव आयोजित किया गया। पर्यवेक्षक उत्तम सोनी (जिला उपाध्यक्ष), चुनाव अधिकारी देवदत्त यादव (अध्यक्ष सरेनी) की मौजूदगी में निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद हेतु निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह व राकेश कुमार सहित दो नामांकन पत्र जमा हुए।

जूनियर शिक्षक संघ ब्लाक इकाई खीरो का चुनाव सम्पन्न, संजय सिंह बने अध्यक्ष | New India Times

जबकि अन्य पदों में उपाध्यक्ष पद के लिए राम चन्द्र, मंत्री पद हेतु संजय शुक्ला, संयुक्त मंत्री के दो पद हेतु संजीव कुमार व अतामोहम्मद ने, कोषाध्यक्ष पद हेतु उदय भान यादव ने, लेखाकार पद हेतु सरोज कांत ने व ऑडिटर पद हेतु विजय मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के अलावा सभी सात पदों में एकल नामांकन होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि अध्यक्ष पद हेतु मतदान हुआ। जिसमें 64 सदस्यों में 58 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें संजय कुमार सिंह को 43 ने राकेश कुमार को 15 मत से हराकर अध्यक्ष पद पुनः हासिल कर लिया। संजय कुमार सिंह के अध्यक्ष बनते ही उनके समर्थकों ने उन्हें माला पहनाते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दिया। वही अध्यक्ष बनते ही संजय कुमार सिंह ने सभी समर्थकों को धन्यवाद दिया। जिसके बाद पर्यवेक्षक उत्तम सोनी द्वारा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राम चन्द्र, मंत्री संजय कुमार शुक्ला, संयुक्त मंत्री संजीव कुमार व अता मोहम्मद, कोषाध्यक्ष उदय भान यादव, लेखाकार सरोजकान्त, ऑडिटर विजय मिश्रा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर दुर्गेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, श्याम शरण यादव, शिव मोहन सिंह, ब्रजेश बहादुर सिंह, मनीष तिवारी, राजन तिवारी, धर्मपाल सिंह, प्रदीप प्रताप सिंह, दिनेश सिंह आदि सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article