लोहिया पुल के समीप हुए सड़क हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

लोहिया पुल के समीप हुए सड़क हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर | New India Times

आपको बता दें जिला झांसी के अंतर्गत आने वाले थाना गुरसराय के लोहिया पुल के समीप गुरसराय से मऊरानीपुर की ओर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात कार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज पुत्र चंद्रपाल रामदेवी पत्नी चंद्रपाल निवासी ग्राम मडोरा अपने गाँव मडोरा से खिरिया धावरी जा रहे थे जैसे ही वह गुरसराय कस्बे के आगे लोहिया पुल के समीप पहुंचे तभी मऊरानीपुर से गुरसराय की तरफ आ रही अज्ञात कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे राहगीरों द्वारा घायलों को प्राइवेट वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मां बेटे दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article