व्यापारियों ने राज्य मंत्री केपी मलिक को कराया समस्याओं से अवगत | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

व्यापारियों ने राज्य मंत्री केपी मलिक को कराया समस्याओं से अवगत | New India Times

बडौत के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री केपी मलिक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि हर रोज बडौत पुलिस द्वारा उनका काफी शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके साथ बदतमीजी की जा रही है। केपी मलिक ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जिलाधिकारी बागपत को जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कराने के लिए कहा। व्यापार संगठन के अध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि वह व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी दशा में नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े। कहा कि व्यापारी हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया जाएगा। राज्य मंत्री केपी मलिक से मिलने वालों में अध्यक्ष अंकुर जैन महामंत्री अतुल जैन डिंपल मुकेश शर्मा नवीन जैन मनोज जैन अनस कुरेशी अय्यूब अल्वी आदि थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article