अणु धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर हुआ संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अणु धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर हुआ संपन्न | New India Times

थांदला उम्र धर्म आराधना में, ज्ञान सीखने में बाधक नहीं होती यह जज़्बा थांदला धर्मलता महिला मंडल की श्राविकाओं ने दिखाते हुए यहाँ विराजित साध्वी पूज्या श्री निखिलशीलाजी म.सा आदि ठाणा – 4 के पावन सानिध्य में धार्मिक संस्कार शिविर के माध्यम से ज्ञानाराधना कर रही है।

मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा घोड़ावत व सचिव गरिमा श्रीमाल ने बताया कि जिन शासन गौरव जैनाचार्य पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. की जन्म व कर्म स्थली थांदला में बुद्धपुत्र प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती महासतियाजी के भव्य चातुर्मास में धर्मलता महिला मंडल, अखिल भारतीय चंदना श्राविका संगठन एवं अणु आराधना मंडल की श्राविकाओं में उम्र का विभाजन करते हुए 60 वर्ष के ऊपर की महीलाओ की पृथक – पृथक क्लास लगाई जा रही है जिससे बड़ी उम्र की महिलाओं में भी पुन उत्साह का संचार हुआ है व धर्म ज्ञान सीखने की रुचि बड़ी है।

17 वें शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 90 श्राविकाओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। शिविर में पूज्या निखिलशीला जी म.सा. द्वारा आधाकर्मी का थोकड़ा एवं पूज्या श्री प्रियशीलाजी म.सा. द्वारा सम्यगदृष्टि एवं मिथ्यादृष्टि में अंतर का थोकड़ा बहुत ही सरल शब्दों में समझाया गया।
पूज्या दीप्तिश्रीजी म.सा.द्वारा करें पुरुषार्थ ऐसा – स्तवन के माध्यम से सबको पुरुषार्थी बनने की प्रेरणा दी गई।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक 4 शिविर के बाद महिलाओं की परीक्षा भी आयोजित की जाती है वही मंडल द्वारा सभी को प्रभावना भी दी जाती है। बाल संस्कार शिविर व प्रार्थना का आयोजन व्यवहारिक शिक्षा में बढ़ते बोझ एवं समयाभाव के बावजूद भी थांदला में बच्चों में धार्मिक संस्कार के लिए जहाँ नियमित संध्याकाल में महावीर जैन पाठशाला का संचालन किया जा रहा है वही प्रति रविवार प्रातः 7:30 बजे प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा है साथ ही जैनम ग्रुप के माध्यम से बाल संस्कार शिविर का आयोजन भी हो रहा है।

श्रीसंघ अध्यक्ष भरत भंसाली ने बताया कि इस रविवार को जैनम ग्रुप का 61वा शिविर आयोजित किया जा रहा है
जिसमें जैनम ग्रुप के 12 से 20 वर्ष के बच्चों एवं पाठशाला के बच्चों को विराजित पुज्याश्री निखिलशीलाजी मसा ठाणा – 4 एवं पाठशाला संचालन समिति द्वारा दोपहर 2 से 3 बजे तक धार्मिक ज्ञान दिया जाएगा। रविवारीय शिविर में कु. पार्श्वि के जन्मदिन के निमित्त आशीष रजनीकांत शाहजी द्वारा सभी उपस्थित बच्चों को धर्म प्रभावना व अल्पाहार वितरित किया जाएगा।

By nit

Exit mobile version