स्कूलों में चलाया जा रहा है विशेष टीकाकरण अभियान | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

स्कूलों में चलाया जा रहा है विशेष टीकाकरण अभियान | New India Times

स्कूल आधारित टिटनेस टिप्थीरिया / डी०पी०टी० टीकाकरण अभियान दिनांक 01-10 नवम्बर 2023 के मध्य संचालित किया जा रहा है। जिसके क्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि डिप्थीरिया के बढ़ते हुए केसों एवं स्कूल जाने वाले बच्चों में डी०पी०टी० / टी०डी० कवरेज की कम प्रगति के सम्बन्ध में राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के कम में जनपद झांसी में कक्षा 1 के बच्चों को डी०पी०टी० बूस्टर डोज, कक्षा 5 एवं कक्षा 10 के बच्चों को टिटनेस डिप्थीरिया वैक्सीन से आच्छादित किया जा रहा है।

स्कूलों में चलाया जा रहा है विशेष टीकाकरण अभियान | New India Times

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर ने अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल जाने वाले कक्षा 1 कक्षा 5 एवं कक्षा 10 अध्ययनरत बच्चों के टीकाकरण हेतु विशेष अभियान जनपद के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में चलाया जा रहा है।

इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्या को पत्र जारी कर निर्देश दे दिये गये हैं। शासन स्तर से अभिभावकों की सहमति के पश्चात बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में नगरीय क्षेत्र में सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बना दी गयी है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अन्तर्गत स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित कर दी गयी है। इन टीमों द्वारा विद्यालयों में जाकर टीकाकरण शिविर लगाया जा रहा है।

टीकाकरण सत्र पर किसी प्रतिकूल घटना के प्रबन्धन हेतु एनाफाइलेक्सिश किट एवं डी०पी०टी० के पश्चात बुखार के प्रबन्धन हेतु पी०सी०एम० टेबलेट की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। शासन से जनपद में 3767 डी०पी०टी० बूस्टर होन लगाने एवं 7550 टिटनेस डिप्थीरिया टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष दिनांक 02 नवम्बर 2023 तक डी०पी०टी० के 612 टीके एवं टिटनेस डिप्थीरिया के 1169 टीके लगाये जा चुके हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कक्षा 1 कक्षा 5 एवं कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं के अभिभावकों से अपील की है कि यदि बच्चे को डी०पी०टी० बूस्टर डोज अथवा टिटनेस डिप्थीरिया का टीका नहीं लगा है तो विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगाये जा रहे टीकाकरण शिविर में आच्छादित करायें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article