सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कैसे मनाया अपना जन्मदिन? साथियों को बैनर लगाने से रोका कहा: वही रूपयों से गरीबों की मदद करें | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कैसे मनाया अपना जन्मदिन? साथियों को बैनर लगाने से रोका कहा: वही रूपयों से गरीबों की मदद करें | New India Times

सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने अपना जन्मदिन बड़ी सादगी से अपने परिजन एवं इष्ट मित्रों के साथ मनाया। सर्वप्रथम उन्होने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर बड़ो का आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने गरीबों को भोजन कराया और उनसे भी आशीर्वाद लिया। उनके चाहने वालों ने बड़ी संख्या में उनसे मिलकर पुष्पमाला से स्वागत कर केक काटकर उन्हे जन्मदिम पर शुभकामनाएं दी। उमेश जंगाले के चाहने वाले उनके जन्मदिन पर बड़ी संख्या में शहर में बैनर (फ्लेक्स) लगाने वाले थे, लेकिन इस कार्य के लिए उमेश जंगाले ने सभी को समझाया और मना करते हुए कहा कि बैनर (फ्लेक्स) में अनावश्यक खर्च करने के बजाए वहीं रुपयों का सही उपयोग करते हुए गरीबों को कुछ दान करें। मेरे जन्मदिन पर मेरे लिए सबसे खास और बड़ी शुभकामनाएं यही होगी। उनकी इस पहल की उनके साथियों ने सराहना करते हुए कई गरीबों को भोजन कराया। जन्मदिन अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक, एमआईएम के प्रत्याशी नफीस मंशा खान, समाजसेवी निर्मल लाठ़, महेंद्र जैन, सुनील सलूजा, अरुण जोशी, विनोद लोंढे अनिल महाजन, राजबीर सिंह राठौड़, सोनू सोहले, शेख अजहर, मोहम्मद इमरान सहित शहर के जनप्रतिनिधि, पत्रकार व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुएअच्छे स्वास्थ्य के साथ उनके दीर्घायु की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article