छेड़छाड़ के मामले में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सब से आगे  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​छेड़छाड़ के मामले में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सब से आगे  | New India Timesदिल्ली में हुये निर्भया कांड के बाद महिलाओं की हिफाज़त के लिये मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय महिला हेल्प लाइन टॉल फ्री नम्बर (1090) प्रारम्भ की थी। जिसमें किसी भी समय पीडित अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। शिकायत मिलते ही हेल्प लाइन द्बारा केस की जांच शुरु कर दी जाती है। तीन साल पहले प्रारम्भ की गई इस सेवा में अभी तक भोपाल में 27235, जबलपुर में 12500, इंदौर में 9835, रीवा में 8665, ग्वालियर में 5576 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इस सेवा में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में महिलाओं को सबसे अधिक सताया जाता है। आधारशिला परिवार परामर्श केन्द्र के सीनियर काउंसलर रीता तुली का कहना है कि महिलाओं में उनके लिये बने कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। महिलाएं मामूली गलती पर भी सम्बंधित व्यक्ति को सबक सिखाने के लिये पुलिस में शिकायत दर्ज करा देती हैं, इस वजह से राजधानी में महिला अपराध की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version