माथुर चतुर्वेद परिषद ने यमदूतिया पर्व को राजकीय मेला घोषित करने की पुनः उठाई मांग | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

माथुर चतुर्वेद परिषद ने यमदूतिया पर्व को राजकीय मेला घोषित करने की पुनः उठाई मांग | New India Times

श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी महोदय के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी दीपिका जी को दिया गया जिसमें मांग की गई की 15 नवंबर को होने वाले यमदूतिया पर्व से पूर्व सभी व्यवस्थाएं की जाए जिसमें साफ सफाई विश्राम घाट के दोनों तरफ से अतिक्रमण का हटना, यमुना जी में बैरीकेट का लगाना, यात्रियों के लिए एंबुलेंस व्यवस्था, यातायात की व्यवस्था, स्नान से पूर्व किसी यात्रियों को कोई तकलीफ ना हो साथ ही साथ यमदूतिया का पर्व जो केवल भारतवर्ष में यही पुण्यतीर्थ विश्राम घाट पर मनाया जाता है उसे राजकीय मेला घोषित करने की मांग जिलाधिकारी महोदय से की, शासन स्तर से मिलने वाली सुविधाएं राजकीय मिला ना होने की वजह से नहीं मिल पाती है जिससे तीर्थ यात्रियों को बहुत तकलीफ होती है
ज्ञापन देने वालों में संजय चतुर्वेदी अल्पाइन, राजकुमार कप्पु, आशीष चतुर्वेदी एडवोकेट, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी मंत्री आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article