रुबीना बानो बनी यूनिसेफ यू रिपोर्ट इंडिया के नेशनल यू एम्बैस्डर, शासकीय महाविद्यालय से इस उपलब्धि को पाने वाली रुबीना बानो प्रथम एवं एकमात्र छात्रा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

रुबीना बानो बनी यूनिसेफ यू रिपोर्ट इंडिया के नेशनल यू एम्बैस्डर, शासकीय महाविद्यालय से इस उपलब्धि को पाने वाली रुबीना बानो प्रथम एवं एकमात्र छात्रा | New India Times

यूनिसेफ इंडिया का डिजिटल प्लेटफार्म यू-रिपोर्ट इंडिया युवाओं का मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जो महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपको जानकारी देता है और आपकी आवाज नीतिकर्ताओं तक पहुंचाता है। इसमें भारत के करीब 28 लाख युवा जुड़े हुए हैं करीबन 97 देशों के युवा इस प्लेटफार्म से जुडे है।

यू-रिपोर्ट इंडिया द्वारा पूरे देश के सक्रिय यू-रिपोर्टरों के लिए हाल ही में ‘‘यू-एम्बैस्डर्स कार्यक्रम 2023‘‘ की शुरूआत की गई है जिसमें पूरे देश से 70 युवाओं का चयन हुआ है। इसमें मध्यप्रदेश से 14 युवाओं का चयन हुआ है। जिसमें शासकीय महाविद्यालय की छात्रा कुमारी रुबीना बानो पिता जिब्राइल खान का चयन किया गया। शासकीय महाविद्यालय से इस उपलब्धि को पाने वाली रुबीना बानो प्रथम एवं एकमात्र छात्रा है।

रुबीना बानो 2019 से यू-रिपोर्ट इंडिया से जुड़ी हुई हैं, और समय समय पर उन्होंने यू रिपोर्ट इंडिया में होने वाले जलवायु परिवर्तन, बाल संरक्षण, रोजगार, कौशल विकास जैसे प्रोग्रामों में पूर्ण सहभागिता करते हुए प्रमाण पत्र और बैज भी प्राप्त किए हैं।

रुबीना बानो शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की स्वयं सेविका भी हैं, राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर में सहभागिता कर चुकी हैं वर्तमान में रुबीना बानो शासन के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहीं हैं।

रुबीना बानो ने इन उपलब्धियों का पूर्ण श्रेय अपने माता-पिता, भाई बहन और समस्त महाविद्यालय के शिक्षकों को दिया। साथ ही इन्होंने यूनिसेफ इण्डिया के संचार अधिकारी श्री अमितायुष प्रियदर्शी एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article