मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के आदेशानुसार डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन महाविद्यालय बुरहानपुर में ज़िला स्तरीय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच शुभारंभ के पूर्व निर्वाचन आयोग की मंशा अनुसार एवं कलेक्टर बुरहानपुर के निर्देशानुसार ब्रांड एंबेसडर एवं समाजसेवी महेंद्र जैन की उपस्थिति में संस्था प्राचार्य डॉक्टर निकहत अफ़रोज़ द्वारा खिलाड़ियों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाते हुए आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह स्वर्णकार, विभाग अध्यक्ष योगेश्वर महाजन, स्पोर्ट्स ऑफिसर ज्योति चौधरी, जय भगवे, सैफी गोल्डन जुबली क़ादरिया महाविद्यालय से प्रोफ़ेसर इस्माइल बफाती, सेवा सदन कालेज से सुशील महेश्वरी, शास.कालेज बुरहानपुर से नरेंद्र चौहान उपस्थित रहे। मैच का संचालन नीरज श्रॉफ द्वारा किया गया। मैच रेफरी मनोज महाजन, दिगंबर महाजन रहे। डॉक्टर जाकिर हुसैन कॉलेज और सेवा सदन महाविद्यालय के मध्य हुए वालीबाल मुक़ाबले में सेवा सदन कालेज की टीम कप्तान पंकज महाजन, योगित पाटिल, कार्तिक बारी, अक्षय बारी, ऋतिक महाजन, जय जैन, मोहित चौधरी, प्रशांत सोनवणे की टीम विजयी रही।
