बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया मोरे परिवार की प्रिंसेज मनाली का जन्म-दिन | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया मोरे परिवार की प्रिंसेज मनाली का जन्म-दिन | New India Times

2 नवम्बर 2023 को जिला गुना के सक्रिय पत्रकार अभिनय मोरे की पाँच वर्षीय बेटी का जन्म-दिन बड़े ही धूमधाम और शानदार तरीके से मनाया गया। गुना बाय-पास साँई टाउन निवासी गोविन्द राव मोरे (रिटायर्ड लेक्चर) के पत्रकार सुपुत्र अभिनय मोरे की लाड़ली बेटी और मोरे परिवार की सबसे छोटी प्रिंसेज मनाली उर्फ मेध्या मोरे का पाँचवाँ जन्म-दिन बड़े ही धूमधाम और शानदार तरीके मनाया गया। जिसमें परिवार के समस्त सदस्य, रिश्तेदार और मित्रगण भी सम्मिलित हुए। जन्म-दिन पर मनाली के दादा, दादी, फूफा-बुआ आदि सभी के समक्ष केक काटा गया।

बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया मोरे परिवार की प्रिंसेज मनाली का जन्म-दिन | New India Times

जन्म-दिन के इस शुभ-अवसर पर जहाँ मनाली को अपने बड़ों का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ, वहीं परिवार के सदस्यों सहित सभी छोटे-बड़े मित्र-दोस्तों से अनेक आकर्षक गिफ्ट या तोहफों की भी प्राप्ति हुई। अपनी मम्मी वर्षा मोरे की बेहद चहेती छोटी सी पाँच वर्षीय मासूम, किन्तु होशियार मनाली ने अपने जन्म-दिन पर उपस्थित जनों को थैंक्स बोलकर आभार व्यक्त किया। स्वाभाविक रूप से वहां उपस्थित बच्चों ने जमकर एन्जॉय किया, और केक सहित अन्य मिठाईयों आदि का आनन्द लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article