भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस के समर्थन में विजय संकल्प रैली 4 नवंबर शनिवार को | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस के समर्थन में विजय संकल्प रैली 4 नवंबर शनिवार को | New India Times

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के समर्थन में विजय संकल्प रैली 04 नवंबर 2023 शनिवार को प्रातः 10 बजे से गणपति नाका से निकलेंगी तथा गांधी चौक में आमसभा होगी। विशाल आमसभा को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तथा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस के समर्थन में विजय संकल्प रैली 4 नवंबर शनिवार को | New India Times

भाजपा विजय संकल्प रैली गणपति नाका से आलमगंज, सिंधीपुरा गेट, बुधवारा, दाउदपुरा, ढोलीवाड़ा, अनाज मंडी, इकबाल चौक, सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचकर विशाल आमसभा में परिवर्तित होगी।

अर्चना दीदी के स्वागत में उमड़ रहा जनसैलाब
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत जसौंदी, तारापाटी एवं चिल्लारा, पातोंडा, चिंचाला तथा शहरी क्षेत्र के प्रतापपुरा, सिलमपुरा एवं शिकारपुरा में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। पुष्प वर्षा एवं आरती उतारकर महिला मतदाताओं ने श्रीमती चिटनिस का स्वागत किया।

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस के समर्थन में विजय संकल्प रैली 4 नवंबर शनिवार को | New India Times

3 नवंबर को श्रीमती अर्चना चिटनिस का जनसंपर्क कार्यक्रम
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी 3 नवंबर शुक्रवार को प्रातः 8 बजे जामठी में जनसंपर्क करेंगी तो वहीं दोपहर 3.30 बजे गारबर्डी, 4 बजे ठाठर, 5 बजे बलड़ी, 6 बजे साग्यामाल, 6.30 बजे खामला, 7 बजे पांच पुल, 7.45 बजे मगरूल एवं 8.30 बजे मचलपुरा में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा को विजयी बनाने हेतु अपील करेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article