मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

2 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से हिंदूवादी नेता प्रियांक सिंह ठाकुर द्वारा हिंदू समाज के पूजनीय संतो के निर्देश पर एवं उनकी मौजूदगी में एवं युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थन में अपना नाम वापस लेने की घोषणा की। वही एमआईएम के ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट जहीरूद्दीन शेख ने भी अपना फॉर्म वापस ले लिया। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से चतुष्कोणीय मुक़ाबला की स्थिति बहुत स्पष्ट दिखाई दे रही है। भाजपा की श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, कांग्रेस के ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा भैया, एआईएमआईएम के नफीस मंशा खान और निर्दलीय हर्षवर्धन सिंह चौहान के दरमियान चतुष्कोणीय मुकाबला है।

नाम वापसी के बाद बुरहानपुर विधानसभा की स्थिति
कांग्रेस- ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया
भाजपा- अर्चना चिटनिस
एआईएमआईएम- नफीस मंशा खान
निर्दलीय- ध्रुवराज- वामनराव ससाने, हर्षवर्धन सिंह चौहान, कैलाश वाघे, मोहम्मद हनीफ, भीका पासी, भूषण पाठक
आजाद समाज पार्टी कांशीराम- दत्तु मेढ़े
जयप्रकाश जनता दल- उमर खान
बहुजन समाज पार्टी- भैया साहेब सुनिल नायके
इन्होंने फॉर्म वापस उठाया
– जहीरउद्दीन, प्रियांक सिंह ठाकुर
इनके पहले हुए थे रिजेक्ट
– फरीद क़ाज़ी, नारायण चंदेल, लय श्री ठाकुर
