विधानसभा क्षेत्र झाबुआ एवं पेटलावद से एक-एक अभ्यर्थी ने की नाम वापसी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विधानसभा क्षेत्र झाबुआ एवं पेटलावद से एक-एक अभ्यर्थी ने की नाम वापसी | New India Times

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नाम वापसी के दो दिवसों में झाबुआ से ज़ेवियर मेडा एवं पेटलावद से अकमाल सिंह (मालू) डामोर द्वारा नाम वापस लिए गए एवं थांदला से एक भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया।

इस प्रकार विधानसभा क्षेत्र 193- झाबुआ में 8 अभ्यर्थियों जिनमें भानू भूरिया (बीजेपी), विक्रांत भूरिया (कांग्रेस), धनसिंह बारिया (निर्दलीय), कलमसिंह भाबोर (निर्दलीय), अमरू गुण्डिया (निर्दलीय), गब्बरसिंह (भारतीय आदिवासी पार्टी), बालु निनामा (बहुजन समाज पार्टी), अमरा भाबोर (निर्दलीय) के फॉर्म मान्य किये गए।

विधानसभा क्षेत्र 194- थांदला में 9 अभ्यर्थियों जिनमें कलसिंह भाबोर (बीजेपी), वीरसिंह भूरिया (कांग्रेस), इलियास मचार (बहुजन समाज पार्टी), तोलसिंह भूरिया (जनता दल यूनाईटेड), मनीष मुनिया ( भारतीय ट्राईबल पार्टी), माजु डामोर (भारत आदिवासी पार्टी), उदेसिंह मचार (निर्दलीय), तानसिंह मईडा (निर्दलीय), बाबू डामोर (निर्दलीय) के फॉर्म मान्य किये गए।

विधानसभा क्षेत्र 195-पेटलावद में 8 अभ्यर्थियों जिनमें निर्मला दिलीपसिंह भूरिया (बीजेपी), वालसिंह मेंड़ा (कांग्रेस), कोमलसिंह बापू सिंह डामोर(आम आदमी पार्टी), रामचन्द्र जवरा सोलंकी (बहुजन समाज पार्टी), इंजिनियर बालू सिंह गामड़ (भारत आदिवासी पार्टी), रामेश्वर सिंगाड़ (निर्दलीय), प्रेमसिंह भूरिया (निर्दलीय), सतन कटारा (निर्दलीय) के फॉर्म मान्य किये गए।
जिले में 17 नवम्बर 2023 शुक्रवार को मतदान होगा और 3 दिसम्बर 2023 रविवार को मतगणना होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article