एलसीबी ने अहमदनगर में हो रही गांजा तस्करी का किया पर्दाफाश | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

एलसीबी ने अहमदनगर में हो रही गांजा तस्करी का किया पर्दाफाश | New India Times

स्थानीय क्राइम ब्रांच पुलिस ने शिरपुर से अहमदनगर में होने वाली गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक संजय बरकुंडे ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि धुलिया से मालेगांव की दिशा में स्विफ्ट वाहन क्र. MH 14 DZ 8055 से 10 किलो 210 ग्राम मादक पदार्थ गांजा वाहन समेत जब्त किया है।

क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अधिकारी दत्तात्रेय शिंदे को मुखबिर से गुप्त जानकारी प्राप्त हुई की धुलिया ज़िले से एक मादक पदार्थ गांजा की खेप अहमदनगर जिले में तस्करी की जा रही है सूचना के आधार पर पुलिस ने मौहाडी थाना क्षेत्र में जाल बिछाकर बुधवार को लगभग 20.40 स्विफ्ट वाहन क्रमांक एमएच 14 डीजेड 8055 को रोका वाहन चालक मेहबूब खान उस्मान खान, पास मौजूद स्विफ्ट वाहन की तलाशी के दौरान उसमें मानव मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली गांजा

1) 51,050 /- रुपये का 10 किलो 210
2) 3,00000 /- रुपेय की एक स्विफ्ट गाडी क्र. MH 14 DZ8055 इस तरह 3 लाख 51, हजार 50/ रुपये की सामग्री जब्त किया है।

मोहाडी थाना में कमलेश सूर्यवंशी की शिकायत पर, आरोपी मेहबूब खान निवासी 12 इमाम कोटला घास गली, अहमदनगर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सराहनीय भूमिका:- पुलिस अधिक्षक संजय बारकुंड, अपर अधिक्षक किशोर काळे के मार्गदर्शन एलसीबी निरीक्षक दत्तात्रय शिंदे के नेतृत्व में पीएसआई / योगेश राऊत, अमरजीत मोरे, शाम निकम, संदीप पाटील, प्रकाश सोनार, प्रंशात चौधरी, मायुस सोनवणे, वेतन बोरसे, कमलेश सुर्यवंशी, सागर शिर्के, योगेश साळवे और गुलाब पाटील ने अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article