अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झाँसी शहर के नामचीन ज्वेलर पर एक ग्राहक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ग्राहक ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी व एसएसपी से करते हुए दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के छनियापुरा निवासी राहुल यादव ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मानिक चौक स्थित पीएस ज्वैलर्स से कई वर्षों से आभूषण खरीदता आ रहा है।

आरोप लगाया गया कि हाल ही में उसने जो आभूषण ख़रीदे उनकी जाँच कराई तो वह 20 कैरेट के बजाय 18 कैरेट के निकले। जबकि उससे पैसे 20 कैरेट के लिए गये।

पीड़ित ने कहा अब तक उसने कई लाख के ज़ेवर उक्त दुकान से खरीदे हैं, जिनके बिल उसके पास मौजूद है। राहुल यादव ने कहा कि अब वह धोखाधड़ी करने वाले ज्वेलर के खिलाफ कार्यवाही चाहता है, ताकि वह लोगों का भरोसा न तोड़ सके।
