मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस कप्तान विनायक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन पर एसडीओपी केके अवस्थी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामप्रसाद कवरेती द्वारा एक टीम गठित कर जुआरियों की महफिल पर दबीश दी गई 10 जारी जुएं की महफिल सजाए बैठे थे जिनके पास से नगदी 425000 रूपए सुनहरे 52 पत्ते तीन मोटरसाइकिल एक स्कूटी जप्त की गई है पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 11 रेलवे कॉलोनी पर छापा मार कार्यवाही करते हुए जुआरियों पर दबिश दी गई सभी 10 आरोपी जुन्नारदेव के बताए जा रहे हैं सभी के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 410/23 धारा 13 जुआं एक्ट के अंतर्गत मामले को दर्ज किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी राम प्रसाद कावरेती उप निरीक्षक तरुण मरकाम प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया कपूर चंद्र आरक्षक संतोष धुर्वे नितेश पाल योगेश रघुवंशी लखन धुर्वे शामिल है थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि चुनाव के समय विद्यान उत्पन्न करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
