मुंबई के नामी पत्रकार जावेद जमालुद्दीन जावेद ने सपा की ज्वाइन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुंबई के नामी पत्रकार जावेद जमालुद्दीन जावेद ने सपा की ज्वाइन | New India Times

इंक़लाब, सहारा समय, उर्दू टाईम्स, मुंबई उर्दू न्यूज़ से लगभग 4 दशक से अधिक समय से जुड़े मुंबई के नामी गिरामी उर्दू पत्रकार जावेद जमालुद्दीन जावेद ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। वह कई दिनों से पत्रकारिता के साथ-साथ किसी राजनीतिक प्लेटफार्म से जुड़ने के संबंध में अपने साथियों से निरंतर विचार विमर्श कर रहे थे अंततः उन्होंने समाजवादी पार्टी के मा अबू आसिम आजमी के हाथों से सपा की सदस्यता ग्रहण की। जनाब जावेद जमालुद्दीन जावेद ने कहा कि उनका विचार(ख्याल) है कि इस तरह से वह बड़े पैमाने पर आम लोगों और दस्तूर ए हिंद के तहत विशेष रूप से मुसलमान के हुकुक़ के लिए जद्दोजहद करने का प्रयास करेंगे। उन्हें सभी का साथ और सब की दुआओं की जरूरत है। उन्हों ने उम्मीद ज़ाहिर की कि अबू आसिम आज़मी की सरपरस्ती और क़यादत में यह सब आसानी से होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version