रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जिले की गुजरात सीमा से लगी अंतर्राजिय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मेघनगर के ढाढनिया चेक पोस्ट का निरीक्षण किया तथा एसएसटी प्रभारी से चेक किये गए वाहनों की जानकारी प्राप्त की तथा संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए।

इसके पश्चात मध्यप्रदेश गुजरात सीमा पर स्थित ग्राम बलवासा बोर्डर चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण किया तथा उपस्थित एसएसटी से रात्रिकालीन वाहनों की आगमन की जानकारी प्राप्त की तथा एसएसटी को निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश से गुजरात की और जाने वाले वाहनों की विशेष तौर पर चेकिंग की जाए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चेक पोस्ट पर कार्यरत एसएसटी को निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में अवैधानिक वस्तुओं का परिवहन नहीं होने पाए।
