भारतीय संविधान हाथ में लेकर आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के उम्मीदवार दत्तू मेढे ने भरा नामांकन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय संविधान हाथ में लेकर आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के उम्मीदवार दत्तू मेढे ने भरा नामांकन | New India Times

विधानसभा चुनाव 2023 हेतु डालिए उम्मीदवारों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से नामांकन भरने का सिलसिला जारी है। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक पद के उम्मीदवार ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया बैलगाड़ी पर बैठकर नामांकन भरने आए। नगर के प्रसिद्ध हिंदूवादी नेता प्रियंक सिंह ठाकुर गधे पर बैठकर नामांकन भरने आए। कोई उम्मीदवार मोटर साइकिल पर, तो कोई उम्मीदवार फॉर्च्यूनर से आया। लेकिन आजाद समाज पार्टी काशीराम के प्रत्याशी दत्तू मेढ़े ने नवाचार करते हुए नॉमिनेशन फाइल करते समय भारतीय संविधान हाथ में लेकर आये और कहाकि यह देश संविधान से चलता है।

भारतीय संविधान हाथ में लेकर आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के उम्मीदवार दत्तू मेढे ने भरा नामांकन | New India Times

गधे, घोड़े, बैल गाड़ी लाने वालों को क्या पता देश का संविधान का महत्व। यह सब दलित मुस्लिम विरोधी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ साथ नारी की सुरक्षा, रोड नाली, जल, स्वच्छता के साथ साथ, पत्रकार बंधुओं हेतु पत्रकार सदन, शासकीय भवनों का नाम महापुरुषों के नाम से होगा। इस अवसर पर मीठाराम ठाकरे, गुलज़ार तडवी, विजय मेढ़े, रमजान तड़वी, सचिन तायड़े, लोकेश लोंढ़े, सागर कचुरे, किरण साल्वे, जीतेन्द्र ठाकरे, अजय अटकडे व अन्य साथी मौजुद रहे।

By nit

Exit mobile version