रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था जिसमें कांग्रेस बीजेपी और गोंडवाना पार्टी द्वारा नामांकन दाखिल किया साथ ही कांग्रेस द्वारा हजारों की संख्या में एकत्रित होकर चौक चौराहों पर जनसभा आयोजित की गई सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस तैनात नजर आई पुराना बस स्टैंड से लेकर एसडीएम कार्यालय हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करने पहुंचे। रामपुर सेक्टर, दमुआ सहित सभी क्षेत्रों से महिलाओं एवं ग्रामीणों के पंहुचने से जन सैलाब नज़र आ रहा था, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील उईके ने जीत का दावा करते हुये कहा कि म.प्र. में कमलनाथ सरकार बनने वाली है जनता ने मन बना लिया है।
