निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर रहे युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक साहिल राजपूत को संगठन से किया गया निष्कासित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर रहे युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक साहिल राजपूत को संगठन से किया गया निष्कासित | New India Times

कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य कर रहे युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक साहिल राजपूत को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें जानकारी प्राप्त हुई थी कि प्रदेश समन्वयक साहिल राजपूत कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं।
इस लिए हमने मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक साहिल सिंह राजपूत पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पद मुक्त कर दिया है साथ ही यह उन सभी पदाधिकारियों के लिये संदेश है जो भी शीर्ष नेतृत्व के आदेश की अवेलहना करते हुए इस महत्वपूर्ण क्षण में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा उन पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article